सोशल मीडिया पर एक शेरनी का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सबकी आँखें खुली की खुली रह गईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेरनी चट्टानी समुद्र के तट पर आराम से लेटी हुई है, ठीक उसके पीछे समुद्र की लहरें जोर-शोर से टकरा रही हैं।
समुद्री लहरों के साथ रिलैक्स करती दिखी शेरनी
वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नामीबिया का स्केलेटन कोस्ट का है। जहां रेगिस्तान और समुद्र एक-दूसरे से मिलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी बड़े आराम से पत्थरों पर लेटी है। लहरें उसके पास से छूकर गुजर जा रही हैं, लेकिन वो बिल्कुल शांत समुद्र तट पर उन लहरों के मजे लेते हुए लेटी हुई दिख रही है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह बीच पर धूप सेंकने के लिए पहुंची हुई हो।
ये भी पढ़ें:
कहां का है यह वीडियो
बता दें कि वीडियो में दिखने वाली शेरनी उन खास कुनबों से ताल्लुक रखती है, जो रेगिस्तान से समुद्र किनारे आ गए हैं। नामीबिया में ये "डेजर्ट लायंस" या "मरीन लायंस" कहलाते हैं। सूखे और भोजन कमी होने की वजह से इनका कुनबा रेगिस्तान छोड़कर समुद्र तट पर आ बसे। ये खाने के लिए समुद्री सील का शिकार करते हैं और समुद्र के आस-पास ही रहते हैं।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
दुनिया में ऐसे शेर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देख लोग प्रकृति के इस अद्भुत नजारे की तारफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, क्या नजारा है।" दूसरे ने हैरान होते हुए लिखा, "शेर समुद्र किनारे? ये तो सपने जैसा लगता है।" तीसरे ने लिखा, "जंगल की रानी बिल्कुल चिल कर रही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
