भारतीय सेना दिन-रात डटकर देश के लोगों को हिफाजत करती है, फिर भी कुछ लोग उन पर सवाल खड़े करते हैं। ऐसे ही लोगों के मुंह पर कड़ा तमाचा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो। दरअसल, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन लोगों का मुंह बंद करने के लिए काफी है, जो बिना सोचे-समझे इंडियन आर्मी पर सवाल खड़े करते हैं। यह वायरल वीडियो उन लोगों को सोचने पर मजबूर देगा।
सैनिक ने दिखाई सेना के जवानों के समर्पण की असली झलक
इस वायरल वीडियो में भारतीय सेना का एक जवान अपनी ड्यूटी चेक प्वाइंट से आर्मी जवानों की मुस्तैदी को दिखा रहा है। वीडियो में जवान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "यहां खड़ा रहने के लिए जिगरा चाहिए जिगरा। यहां होने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए, छोटे दिल वाले लोगों के लिए यह जगह नहीं है।" फिर वह जवान जंगल की तरफ से आ रही उन जंगली जानवरों की आवाज सुनाता है और कहता है कि इसे सुनकर तुम्हारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसे तो तुम बहुत कहते रहते हो कि फौजी ऐसे हैं, फौजी वैसे हैं, आओ और आकर जरा यहां पर खड़े हो फिर पता चलेगा।
चारों तरफ सन्नाटा और खतरा
वीडियो में सेना के जवान ने अपनी ड्यूटी की एक झलक दिखा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सैनिक बेहद कठिन हालात में खड़ा है। चारों तरफ ठंड और खतरा सिर पर मंडरा रहा है, लेकिन फिर भी वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी की सच्चाई है।
ये भी पढ़ें:
वीडियो में लोगों के लिए एक संदेश
इस वीडियो का मकसद किसी को कुछ साबित करना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना है कि जो हम बाहर से देखते हैं, असलियत उससे कहीं ज्यादा कठिन होती है। अक्सर लोग बिना जाने ही राय बना लेते हैं, लेकिन इस वीडियो में सेना का यह जवान उन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि आप जिस स्वतंत्रता से सेना के बारे में जो कुछ भी बोलते हैं, वह इनके त्याग की बदौलत ही बोल पाते हैं।
वीडियो देख लोगों ने भारतीय सेना को किया सलाम
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thank_you_indianarmy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सैनिकों के प्रति सम्मान जता रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने लिखा कि लोगों को उनके काम की असली कठिनाई का अंदाजा ही नहीं होता। फिर भी अपना ज्ञान दिए रहते हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों ने लिखा, "सम्मान मांगने से नहीं मिलता, बल्कि अपने काम और जिम्मेदारी से कमाया जाता है। और हमारे सैनिक हर दिन यह सम्मान अपने साहस और समर्पण से हासिल करते हैं।" इस वायरल वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
