तमाम गाइडलाइन्स और चेतावनियों के बाद भी मेट्रो में रील बनाने की चुल लोगों की शांत नहीं हो रही। इसी आदत से परेशान एक लड़की को मेट्रो में रील बनाना तब भारी पड़ गया, जब उसे एक बुजुर्ग महिला की फटकार का सामना करना पड़ा। वायरल होने की होड़ में वीडियो बनाती लड़की वायरल तो हुई, मगर सोशल मीडिया पर उसे बुरी तरह ट्रोल का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:
मेट्रो में रील बना रही थीं दादी
वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में खड़ी होकर सफर कर रही थी। उसके सामने एक युवक चुपचाप खड़ा था। बगल में ही एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी। अचानक से लड़की अपनी दोस्त की तरफ देखते हुए कैमरे में रिकॉर्डिंग का इशारा करती है। जैसे ही कैमरा रोल ऑन होता है, वह लड़की सामने खड़े युवक से जानबूझकर टकरा जाती है।
ये भी पढ़ें:
दादी ने लड़की की हरकत पर उसे टोका
लड़की की यह हरकत बगल में खड़ी बुजुर्ग महिला को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और आखिरकार दादी उस लड़की को टोकते हुए बोलती हैं, "ये सब ड्रामा घर पर कर लेना बेटा, क्या नाटक लगा रखा है। शांती से खड़ी रह जा।" ऐसे में लड़की को कुछ बोलते नहीं बनता और वह चुपचाप खड़ी हो जाती है।
वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने भी लड़की को सुनाई खरी-खोटी
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChadBhishm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर लड़की की तीखी आलोचना भी की है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अच्छा हुआ कि लड़की ने कुछ बोला नहीं, वरना दोनों को दादी मारने वाली ही थीं। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी दादी जी हों तो घर में दादा जी भी दुबक कर रहते होंगे।" तीसरे ने लिखा, "Reels बनाना ठीक है, पर पब्लिक प्लेस को सेट समझ लेना गलत है। दादी ने सीधा सच्च बोल दिया। कंटेंट के चक्कर में ये सब करना बिल्कुल गलता है। मत भूलो कि ये Metro है, कोई studio नहीं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
