वायरल न्यूज़

Viral Video: कुएं में गिरा शेर पानी में छटपटा रहा था, वन विभाग में रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जंगल के राजा की जान

एक शेर घूमते-घूमते गलती से एक खुले कुएं में गिर गया। जिसके बाद उस शेर का रेस्क्यू वन विभाग टीम ने किया। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

शेर को सुरक्षित बाहर निकालती वन विभाग की टीम (X/@sanghaviharsh)

सोशल मीडिया पर एक शेर के रेस्क्यू का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शेर एक कुएं में गिरा हुआ है, जिसे रस्सी के सहारे बांधकर ऊपर खींचकर लाया जा रहा है। शेर का रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने किया। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि कुएं में गिरा शेर पानी के अंदर बेचैन होकर छटपटा रहा था। रेस्क्यू टीम शेर के शरीर में रस्सी बांधकर उसे कुएं से खींचकर निकाल रही है।

वीडियो को गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने किया शेयर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की है। जहां उन्होंने बताया कि यह घटना गुजरात के ऊना तालुका के नवाबंदर इलाके के पास की है। यह इलाका जंगल के बेहद ही करीब है। ऐसे में शेर और अन्य जंगली जानवर यहां आए दिन घूमते हुए नजर आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह शेर भी यहां पर शिकार की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। तभी अचानक से वह एक खुले कुएं में गिर गया।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जैसे ही इस घटना की जानकारी वन विभाग को मिली, मौके पर तुरंत एक रेस्क्यू टीम पहुंची और शेर का रेस्क्यू करने लगी। हालांकि शेर को बचाना आसान काम नहीं था। फिर भी वन विभाग की सूझबूझ और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शेर को बिल्कुल सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में इस बात का ध्यान रखा गया कि शेर को किसी तरह से चोट ना पहुंचे।

रेस्क्यू के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया शेर

रेस्क्यू के बाद उसे एक पिंजरे में बंद किया गया और फिर शेर को जसधर पशु सुरक्षा केंद्र (Jasadhar Animal Care Centre) में निगरानी के लिए रखा गया है। यहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं, और बताया जा रहा है कि वह अब पूरी तरह सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article