सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक पहाड़ी इलाके में बनी सड़क पर एक बाइक सवार मुसीबत में फंसा नजर आ रहा है। बाइक सवारों को मुसीबत में फंसा देख एक शख्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ता है और वह स्थिति को तुरंत संभाल लेता है।
ये भी पढ़ें:
शख्स ने बाइक सवारों की ऐसे की मदद
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ऊंची सड़क के ढलान पर खड़ी बाइक अचानक से सरकने लगती है। बाइक सवार बाइक को एक्सलेरेट करते रहता है लेकिन बाइक ढलान के ऊपर नहीं चढ़ पाती। स्थिति बेहद ही खतरनाक हो जाती है, ऐसे में जब एक शख्स की नजर उन बाइक सवारों पर पड़ती है, वह तेजी से बहुत ही फुर्ती के साथ दौड़कर उस बाइक को संभाल लेता है और बाइक को धक्का देते हुए ढलान के ऊपर चढ़ने में बाइक सवारों की मदद करने लगता है। शख्स की मदद से अगले ही पल बाइक ढलान के ऊपर चढ़ जाती है और वे बाइक सवार वहां से निकल जाते हैं।
लोगों ने उस शख्स की जमकर तारीफ की
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @TheCleanCarClub नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पेज पर अक्सर कार और अन्य वाहनों से जुड़े वीडियो कंटेंट शेयर किए जाते हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग उस शख्स की तुरंत मदद करने की नियत को जमकर सराहा है और उसे रियल हीरो तक बता डाला। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बाइक तो बच गई, लेकिन दिल की धड़कन बढ़ गई।” दूसरे यूजर ने इसे सुपरमैन मोमेंट बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
