वायरल न्यूज़

ये रही गोपी बहू की छोटी बहन! महिला ने पूड़ी बनाने के लिए किया लैपटॉप का इस्तेमाल

डेली लाइफ हैक्स से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला फटाफट पूड़ियां बनाने की आसान ट्रिक बताते नजर आ रही है लेकिन महिला के इस ट्रिक को देखने के बाद IT वाले बंदे पक्का सदमे में चले जाएंगे।

पूड़ी बनाती महिला

पूड़ी बनाती महिला (X/@Rawat_1199)

सोशल मीडिया पर डेली किचन लाइफ हैक्स वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जहां लोग अपने रोजमर्रा के काम को आसान बनाने के टिप्स देते नजर आते हैं। ऐसे वीडियो में कोई फटाफट मटर छिलने की ट्रिक बताता है तो कोई बिना आंसू निकले प्याज काटने का शानदार तरीका बताते हुए दिखता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें एक महिला बिना ज्यादा मेहनत के फटाफट पूड़ियाँ बनाने की ट्रिक बता रही है, लेकिन इस महिला के पूड़ी बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है जिसे देखने के बाद यकीनन आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

महिला ने लैपटॉप की मदद से बनाई पूड़ियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने किचन में पूड़ियां तलने की तैयारी कर रही है। इस दौरान वह पूड़ियों को तलने के लिए आटे को गूथकर गोले बनाए हुए है। जहां वह महिला उन आटे के गोलों को बेलने के बजाय उन्हें लैपटॉप के अंदर रखकर उन्हें बेलते हुए नजर आ रही है। इसके लिए वह लैपटॉप के कीपैड पर पन्नी का कवर लगाती है और उसके फ्लैप को बंद कर उन्हें बेल देती है। फिर वह फटाफट पूड़ियों को तलकर एक थाली में निकाल लेती है।

इस वीडियो को देख सदमे में आ जाएंगे IT वाले

महिला के इस हैक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट कर रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर प्रभा रावत नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @Rawat_1199 से शेयर किया है। जिसे अब तक करीब साढ़े सात लाख लोगों ने देखा और 2900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर महिला के इस ट्रिक की खूब खिल्ली उड़ाई है। जहां कोई उस महिला को गोपी बहू की छोटी बहन बता रहा है तो किसी का कहना है कि यह वीडियो देखकर तो IT वाले किसी कोने में बैठकर रो रहे होंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article