हाल में ही देश ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इसी बीच जगह-जगह से 26 जनवरी के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगे। हाल में एक स्कूल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है, जहां स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान झंडा पोल पर ही अटक गया। स्कूल के टीचर्स ने झंडे को फहराने की लाख कोशिश की लेकिन झंडा पोल पर ही फंसा रह गया। ऐसे में स्कूल का ही एक छात्र बाहर निकलकर आया और तिरंगे को फहराने के लिए पोल पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में छात्र को पोल पर चढ़कर तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता है।
पोल पर चढ़कर लहराया तिरंगा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर झंडे को फहराने की तमाम कोशिशें करते हुए थक चुके हैं। इसके बावजूद भी जब झंडा नहीं फहरा तो स्कूल का ही एक छात्र तिरंगे को लहराने के लिए उस लोहे के खंभे पर चढ़ गया और सबसे ऊपर पहुंचकर उसने फंसे हुए तिरंगे को लहरा दिया। तिरंगा फहरते ही पुष्प वर्षा होती है और भारत का ध्वज हवा में लहराने लगता है। तिरंगे को फहराने के बाद छात्र वापस पोल से नीचे उतर जाता है।
छात्र के सहपाठियों ने खूब लिए मजे
इस पूरे वाकये को स्कूल के ही कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन छात्रों को एक-दूसरे से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। जिसमें वे अपने सहपाठी के खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो में छात्र अपने सहपाठी को एक सच्चा देशभक्त बता रहे हैं।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai के नाम से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोग स्कूल प्रशासन से उस छात्र को दो लड्डू एक्स्ट्रा देने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह देश इस छात्र का हमेशा कर्जदार रहेगा। वही कुछ अन्य लोगों ने छात्र के देशभक्ति की खूब तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
