वायरल न्यूज़

Video: रेगिस्तान में रेत पर फिसलता दिखा हाथी, रोज-रोज देखने को नहीं मिलता ऐसा नजारा

कई बार सोशल मीडिया पर हमे कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमें खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। हाल में कुछ ऐसा ही एक नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक हाथी रेत के टील से नीचे फिसलते हुए देखा गया।

Image

रेत के टीले से नीचे सरकता हाथी (X/@sciencegirl)

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रेत के टीले से फिसलते हुए नीचे जा रहा है। किसी बच्चे की तरह मस्ती करते इस हाथी को देख किसी ने यह नजारा अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रेत के टीले से फिसलते दिखा हाथी

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा नामीबिया का है। जहां रेगिस्तान में रेत के टीले से एक हाथी फिसलते हुए नीचे उतरता देखा गया। हाथी को आप ऊंचे रेत के टीले (sand dune) से नीचे फिसलते देख सकते हैं। इस दौरान वह अपनी अगले दो टांगों से चल रहा है और पिछली टांगे रेत में सरकाते हुए नीचे की ओर स्लाइड कर रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा खेल रहा हो।

भला रेगिस्तान में कैसे पहुंच गया हाथी

इस नजारे को देखने वाले बस यह देखते ही रह गए। लगो इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर इतना बड़ा जानवर इतने आराम से रेत पर कैसे फिसल रहा है। बता दें कि, ये हाथी कोई आम हाथी नहीं है। ये रेगिस्तान-अनुकूलित हाथी (Desert-adapted elephants) हैं, जो नामीबिया के सूखे और कठिन इलाकों में रहते हैं। सामान्य हाथियों से थोड़े अलग, ये हाथी कई दिनों तक बिना पानी पिए रह सकते हैं और लंबी दूरी तय करते हैं। वे रेगिस्तान की चुनौतियों के हिसाब से खुद को ढाल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article