आजकल सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक 73 साल की बुजुर्ग महिला आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है। दादी के इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर हर कोई हैरान है साथ ही उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहा है।
दादी ने इस उम्र में की पैराग्लाइडिंग
73 साल की उम्र में जहां लोग खाट पकड़ लेते हैं, वहीं इस दादी ने आसमान की राह पकड़ ली। दादी ने जीवन रहते कुछ तूफानी और रोमांचक करने का सोचा और उन्होंने पैराग्लाइडिंग करने की ठानी। जिसके बाद वे आसमान में फुल कॉन्फिडेंस के साथ उड़ान भरते हुए नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी आसमान में पैराग्लाइडिंग कर रही है। उनके साथ मौजूद गाइड उनसे पूछता है कि दादी क्या उम्र है आपकी? दादी बताती हैं कि उनकी उम्र 73 साल है।
रोमांचक जीवन का फुल मजा ले रही हैं दादी
पैराग्लाइडिंग करने में जहां अच्छे-अच्छों की हवा निकल जाती है, वहीं ये दादी बिल्कुल शांत और फुल कॉन्फिडेंस में इस रोमांच का पूरा मजा ले रही हैं। आगे वीडियो में उन्होंने बताया कि वह पहले भी मसूरी में पैराग्लाइडिंग कर चुकी हैं इसलिए उन्हें कभी भी इससे घबराहट नहीं होती। उन्होंने बताया कि वे इस तरह के रोमांचक चीजों को करते रहती हैं।
वीडियो देख नए लोग भी हुए मोटिवेट
यह वायरल वीडियो को बीर बिलिंग का है, जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट @bir_billing_divine पर शेयर किया गया है। बता दें कि, बीर बिलिंग भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर जगह है। यहां खूबसूरत पहाड़ों और खुले आसमान के बीच जब लोग पैराग्लाइडिंग करते हैं तो यह नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। जैसे ही यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने दादी की हिम्मत की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो उन्हें जिंदगी को खुलकर जीने के लिए मोटिवेट किया। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली मायने आपके हौसले रखते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
