वायरल न्यूज़

VIDEO: जन्मदिन का सबसे खूबसूरत जश्न! 3 साल के बच्चे ने सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ यूं मनाया अपना बर्थडे

3 साल के एक बच्चे ने अपना जन्मदिन पार्टी की बजाय अपनी गली के सफाई कर्मचारियों के साथ नाश्ता करके मनाया। इस भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

Image

नन्हे बच्चे ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन (X/@Rainmaker1973)

आजकल सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर बच्चे अपना जन्मदिन दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ केक काटकर मनाते हैं, लेकिन इस तीन साल के मासूम ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

केक नहीं, सफाई कर्मचारियों संग नाश्ता कर मनाया जन्मदिन

दरअसल, इस छोटे से बच्चे ने अपने तीसरे जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी। उसने फैसला किया कि वह अपने इलाके में रोज सफाई करने आने वाले कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों (गार्बेज कलेक्टर्स) के साथ अपना खास दिन मनाएगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह जैसे ही सफाई कर्मचारी अपनी गाड़ी लेकर बच्चे की गली में पहुंचते हैं, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। छोटा बच्चा बड़ी खुशी के साथ उन्हें बुलाता है और उनके साथ बैठकर नाश्ता करता है। सफाई कर्मचारी भी बच्चे का प्यार देखकर मुस्कुरा उठते हैं और उसके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चे ने अपनी सोच से जीता लाखों लोगों का दिल

यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो जाते हैं। बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। उसके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा यही था कि वह उन लोगों के साथ समय बिताए, जो हर दिन शहर और मोहल्ले को साफ रखने के लिए मेहनत करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया है।

लोगों ने बच्चे की परवरिश को सराहा

वीडियो (Video) को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने बच्चे के माता-पिता की भी तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे के अंदर दूसरों के प्रति सम्मान और आभार की भावना पैदा करना आसान नहीं होता। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे संस्कार ही बच्चों को अच्छा इंसान बनाते हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि समाज में सफाई कर्मचारियों की मेहनत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन इस बच्चे ने अपने छोटे से कदम से उन्हें सम्मान देने का काम किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article