Lions Hunt Lioness Video: जब किसी को भूख लगती है तो उसे सिर्फ खाना दिखाई देता है। कई बार भूखे पेट लोग कुछ भी खाने को तैयार हो जाते हैं। वैसे तो आपने शायद ही सुना होगा कि शेर ने शेरनी का शिकार कर लिया लेकिन जंगल से सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शेरों के झुंड को भूख लगी तो उन्होंने सीधा शेरनी पर ही हमला कर दिया। इसके बाद शेरों ने शेरनी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और उसका मांस नोचकर खा गए।
वीडियो देखकर रह जाएंंगे हैरान
जंगल एक ऐसी जगह होती है, जहां खूंखार शिकारियों को तो अक्सर खाना मिल जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि खूंखार शिकारियों को भी कई-कई दिन तक भूखा रहना पड़ जाता है। इन शेरों के साथ भी ऐसा हुआ। जब कई दिन भूखे रहने के बाद उन्हें शिकार नहीं मिला तो उन्होंने शेरनी पर ही धावा बोल दिया। इसके बाद वह अपने साथी को बेरहमी से मारकर खा गए। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। वीडियो को Naji Al Takhim नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जंगल में तीन शेर भूख से तड़प रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक शेरनी पर हमला बोल दिया और उसे फाड़कर रख दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी बुरी तरह तड़प रही है। वह खुद को बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन शेरों के चंगुल से निकल पाना आसान नहीं है। इसी बीच वहां पर एक और शेर आ जाता है। फिर चारों शेर मिलकर शेरनी को कच्चा चबा जाते हैं। उन शेरों को शेरनी के तड़पने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
