वायरल न्यूज़

Video: क्या यही है 'जंगल के राजा' की ताकत? बारहसिंघा ने दी ऐसी पटखनी, दुम दबाकर भागा शेर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 11, 2022, 05:51 PM IST

Lion Video: जैसे ही शेर बारहसिंघा पर हमला करके उसे अपना शिकार बनाना चाहता है। बारहसिंघा पलटकर जोरदार वार करता है। फिर जो होता है, वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि जंगल का राजा अफ्रीकी बारहसिंघा के सामने ऐसी मात खाता है, जैसा शायद ही कभी हुआ हो।

Image

शेर का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जंगल के राजा शेर को मिली मात
  • बारहसिंघा ने दी जोरदार पटखनी
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Lion Video: कहते हैं कि जंगल के राजा शेर के सामने बड़े से बड़ा जानवर भी पानी मांगता है। शेर बड़े से बड़े जानवर को अपने खूंखार जबड़े से चीरकर रख देता है। हालांकि, कई बार शेर छोटे से छोटे जानवरों से भी मात खा जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि क्या यही जंगल के राजा शेर की ताकत है। वीडियो में आप देखेंगे कि जंगल का राजा अफ्रीकी बारहसिंघा के सामने ऐसी मात खाता है, जैसा आपने पहले कभी देखा नहीं होगा।

बारहसिंघा से डरकर भाग जाता है शेर

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि एक शेर अकेले में पाकर अफ्रीकन बारहसिंघा पर हमला कर देता है। शेर को लगता है कि वह उसे चीरकर रख देगा। यही सोचना उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। जैसे ही शेर बारहसिंघा पर हमला करके उसे अपना शिकार बनाना चाहता है। बारहसिंघा पलटकर जोरदार वार करता है। फिर जो होता है, वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो को @Animal_World नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं शेर अफ्रीकन बारहसिंघा की गर्दन पकड़ कर लटक जाता है। इसके बाद शेर के चुंगल से बचने के लिए बारहसिंघा अपनी पूरी ताकत लगा देता है। शुरू में वह शेर की मजबूत पकड़ से छूट नहीं पाता है। इसके बाद वह शेर को अपनी गर्दन से चारों तरफ घुमाता है और शेर को अपने पैरों के बीच में दबाता हुआ नजर आता है। एक बार को शेर को लगता है कि वह कहीं बारहसिंघा का शिकार न हो जाए। इसलिए बारहसिंघा को अपने चुंगल से आजाद करके वहां से भाग खड़ा होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article