सोशल मीडिया देखें तो आपको कई तरह के मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे जिसे देख आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर फनी के साथ साथ कई इमोशनल वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। वहीं जानवरों से जुड़े भी कई तरह के फनी वीडियोज सोशल मीडियो पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों लंगूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो में देखने को मिल रहा है कि नशे में धुत इंसान के हाथ में एक बिस्किट का पैकेट है जो वहां मौजूद लंगूरों का एक झुंड उससे लेने की कोशिश करता है। हालांकि नशे में धुत इंसान बिस्किट का पैकेट नहीं देता है जिसके बाद लंगूर को गुस्सा आता है और वह इंसान को धोबी पछाड़ देते हुए जमीन पर पटक देता। इसके बाद इंसान के हाथ से बिस्किट नीचे गिर जाता है, फिर इसे लंगूर खाने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफऑर्म इंस्टाग्राम पर gkmani.gkmani.3152 नाम के इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 4 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। जबकि इस वीडियो को सैकड़ो लोगों ने देखा है।
