Girl Dance on Saryu River Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आज के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसी क्रम में एक लड़की ने अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में डांस करते-करते रील्स बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद लड़की की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों की शिकायत के बाद अब पुलिस लड़की को ढूंढ रही है। दरअसल, अयोध्या की सरयू नदी में हर रोज हजारों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं और यह आस्था का एक पवित्र स्थान है।
लड़की का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
लड़की के रील्स बनाने पर कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। लड़की का रील्स देखकर बहुत सारे लोग नाराज हो गए और उन्होंने लड़की के खिलाफ सोशल मीडिया पर चीजें लिखीं। इसके साथ ही पुलिस को भी टैग किया। लोगों का कहना है कि किसी भी धार्मिक जगह पर अश्लील गानों पर डांस करने वालों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। देखें वीडियो-
ट्विटर यूजर @Singhm_22ss ने लड़की का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की सरयू नदी में युवती का फिल्मी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। तीर्थ धार्मिक स्थलों पर इस तरह के कृत्य से लाखों श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही है। अयोध्या पुलिस और यूपी पुलिस इस प्रकरण का संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।'
