वायरल न्यूज़

Video: हाथ-पैर से नहीं, बल्कि शरीर के इस नाजुक हिस्से से लड़ाई करते हैं जिराफ, देखकर सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 02:33 PM IST

Giraffe Fight Video: इस वीडियो देखकर थोड़ी देर के लिए आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो में दो जिराफ जिस तरह से लड़ते नजर आ रहे हैं, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। कई लोगों को वीडियो देखकर यकीन नहीं हो रहा है।

Image

दो जिराफ की लड़ाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो जिराफ की लड़ाई का वीडियो
  • गर्दन से एक-दूसरे पर करते हैं वार
  • वीडियो देखकर सन्न रह गए लोग

Giraffe Fight Video: जिराफ धरती के सबसे लंंबे स्तनधारी जानवरों में शामिल हैं। जिराफ की गर्दन 6 फीट तक होती है, वहीं पैरों की लंबाई तकरीबन 6 फीट होती है। इस तरह एक वयस्क जिराफ लगभग 12 फीट लंबे होते हैं। आपने जिराफ तो देखे होंगे, लेकिन क्या उन्हें लड़ते हुए देखा है। दो जिराफ की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिराफ जिस तरह से लड़ते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे।

नहीं देखी होगी दो जिराफ की ऐसी लड़ाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिराफ लड़ते समय अपने हाथों-पैरों का नहींं बल्कि अपनी लंबी गर्दन का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान वह इसी गर्दन से एक-दूसरे को मारते हैं। वीडियो देखकर थोड़ी देर के लिए आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि वह एक-दूसरे के गले पर अपनी गर्दन से जोर-जोर से वार करते हैं। इस लड़ाई को देखकर आपको मजा भी आ जाएगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @natureisfuckin4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

6 सेकंड का यह वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि उन्होंने आज तक ऐसी लड़ाई कभी नहीं देखी है। वहीं कोई कह रहा है कि जिराफ लड़ नहीं रहे हैं बल्कि खेल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि आखिर जिराफ की लंबी गर्दन का फायदा क्या है? बता दें कि जिराफ ऐसा जानवर है, जो 24 घंटे में मात्र आधे घंटे तक ही सोते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक बार में वह सिर्फ 5 मिनट के लिए ही झपकी ले पाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article