वायरल न्यूज़

Shocking: पहले गाय को खिलाया.. फिर गोबर में लपेटा, अंत में गंदे पानी में धोकर पत्नी को खिला दिया आइसक्रीम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 4, 2023, 11:07 AM IST

Shocking Video: एक पति अपनी पत्नी को ऐसी आइसक्रीम खिलाता है, जिसे देखकर आपका मन खराब हो जाएगा। पति किसी बात से अपनी पत्नी से गुस्सा होता है। इसके बाद पत्नी से बदला निकालने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है।

Image

पति ने पत्नी को खिलाई गंदी आइसक्रीम (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी से निकाला अपना बदला
  • खिलाई गोबर में लिपटी आइसक्रीम
  • वीडियो देख खराब हो जाएगा मन

Shocking Video: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक चलती रहती है। पति-पत्नी के बीच की नोक-झोंक काफी प्यारी भी होती है। कई बार पति-पत्नी लड़ाई के बाद एक-दूसरे से बदला निकालने के लिए तरह-तरह की फनी चीजें करते हैं। इस बीच एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी को ऐसी आइसक्रीम खिलाता है, जिसे देखकर आपको घिन आ जाएगी। वीडियो को देखकर आपके होश भी उड़ जाएंगे।

पत्नी को खिला दी नाली में डुबोई आइसक्रीम

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति किसी बात से अपनी पत्नी से गुस्सा होता है। इसके बाद पत्नी से बदला निकालने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। दरअसल, पति अपनी पत्नी के लिए एक औरेंज फ्लेवर वाली आइसक्रीम खरीदता है। इसके बाद उस आइसक्रीम को सबसे पहले गाय के पास लेकर जाता है। आप देख सकते हैं कि पति गाय को वह आइसक्रीम खिलाता है। इसके बाद उसे गोबर के पास लेकर जाता है और उसमें गोबर लपेटता है। देखें वीडियो-

सबसे अंत में पति आइसक्रीम को लेकर गंदे नाले के पास जाता है और नाले के पानी से आइसक्रीम धोता है। इसके बाद पति उस आइसक्रीम को अपनी पत्नी को खाने के लिए दे देता है। फिर शख्स की पत्नी बड़े चाव से आइसक्रीम को खा जाती है। यह देखकर आपको घिन आ जाएगी। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सोच में पड़ गए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा कौन करता है। वीडियो को riyaarajit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'गर्मियों में मैंने अपनी पत्नी को ठंडी आइसक्रीम खिलाई।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article