वायरल न्यूज़

Video: बॉडी बिल्डर लड़की की होने वाली थी शादी, साड़ी पहनकर दिए ऐसे-ऐसे पोज, दंग रह गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 1, 2023, 06:00 PM IST

Viral Video: वीडियो में दिख रही लड़की ने साड़ी में अपने बाइसेप्स दिखाएं, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। लड़की का नाम ट्विंकल चौरसिया है। जो फिटनेस एन्थुजियास्टिक हैं।

Image

बॉडी बिल्डर गर्ल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने साड़ी पहनकर दिखाए बाइसेप्स
  • ट्विंकल चौरसिया हैं फिटनेस एन्थुजियास्टिक
  • मरून साड़ी में ट्विंकल ने दिया पोज

Viral Video: भारतीय परिधान 'साड़ी' हर किसी को पसंद आती है। कहते हैं कि साड़ी में लड़कियां और महिलाएं बहुत खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, साड़ी की देखभाल करना काफी मुश्किल होता है। साड़ी में जो प्लीट्स बनते हैं, उसे संभालना काफी कठिन काम है। इस कारण आज के जेनरेशन की लड़कियां साड़ी से ज्यादा वेस्टर्न ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। इसी क्रम में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की बॉडी बिल्डिंग करती थी।

बॉडी बिल्डर लड़की ने पहनी साड़ी

बॉडी बिल्डिंग करने वाली इस लड़की की शादी होने वाली थी। इसके बाद लड़की ने साड़ी पहनकर ऐसे-ऐसे पोज दिए, जो लोगों को बहुत पसंंद आ रहे हैं। कुछ पोज तो इतने जबरदस्त थे, जिन्हें देखकर लोग लड़की की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। वीडियो में दिखने वाली लड़की का नाम ट्विंकल चौरसिया है। जो फिटनेस एन्थुजियास्टिक हैं। ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मांसपेशियां फ्लेक्स करती दिख रही हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में ट्विंकल मरून साड़ी पहने दिख रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। ट्विंकल का फिटनेस रूटीन देखकर लोग हैरान हैं। लोग बस उनसे यही पूछते हैं कि वह साड़ी में कैसे वर्कआउट कर लेती हैं। इस वीडियो में जिस तरह ट्विंकल ने साड़ी में अपने बाइसेप्स दिखाएं, लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने कई सारे पोज दिखाए। इसके बाद लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। लड़की की फिजीक इतनी बेहतरीन है, जिसे देखकर लड़के भी शरमा जाएं। इसके साथ ही लड़की की फिजीक पर साड़ी बहुत अच्छी लग रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article