वायरल न्यूज़

OMG: देखते ही देखते 'चुड़ैल' बन गई सुंदर लड़की, Live 'भूतनी' देखकर आपकी भी निकल जाएगी चीख

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 12:56 PM IST

Girl Became Witch Video: इस वीडियो को देखकर कई लोगों की चीख भी निकल गई है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर डर गए हैं। आप देख सकते हैं कि एक सुंदर लड़की देखते ही देखते ही ‘भूत’ की तरह रूप धारण कर लेती है। इस वीडियो को देखकर लोग हिल से गए हैं।

Image

लड़की बनी भूत (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ डराने वाला वीडियो
  • लाइव कैमरे में भूत बन जाती है लड़की
  • वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे

Girl Became Witch Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो हैरान करने वाले होते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आपकी रातों की नींद उड़ जाए। कई लोगों की इस वीडियो को देखकर चीख भी निकल गई है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर डर गए हैं।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो एक सुंदर लड़की से जुड़ा है, जो देखते ही देखते एक 'चुड़ैल' में बदल जाती है। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आप देख सकते हैं कि एक सुंदर लड़की देखते ही देखते ही ‘भूत’ की तरह रूप धारण कर लेती है। इस वीडियो को देखकर लोग हिल से गए हैं। वीडियो इतना अधिक देखा जा रहा है कि इसे अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को मेकअप का कमाल बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्टर की वजह से ऐसा हुआ है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। देखते ही देखते वह अपने चेहरे को अंधेरे की तरफ ले जाती है। इसके बाद जो नजर आता है, उसने लोगों की चीखें निकाल दी। जैसे ही लड़की अंधेरे की तरफ जाती है, उसकी आंखें डरावनी हो जाती हैं। उसका चेहरा किसी भूत की तरह हो जाता है। वीडियो को अमृत कुमार नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article