वायरल न्यूज़

Watch: झुंड में शिकार कर रहे थे सारे शेर बब्बर, बीच नदी में अचानक हाथी का बच्चा बन गया गब्बर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 04:57 PM IST

Video: आप सोच रहे होंगे कि शेरों के झुंड ने हाथी के बच्चे का शिकार कर लिया होगा। यहां पर आप गलत हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का झुंड पूरी तरह हाथी के बच्चे पर टूट पड़ता है तो हाथी का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए पानी की तरफ भागता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरों ने मिलकर किया हाथी के बच्चे पर हमला
  • हाथी के बच्चे ने बीच पानी में किया पलटवार
  • जान बचाकर भागते नजर आए जंगल के राजा

Video: शेर जंगल का राजा होता है। जंगल के राजा के सामने बड़े से बड़े जानवरों की हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ हाथी एक ऐसा जानवर होता है, जिससे भिड़ने की हिम्मत शेर नहीं जुटा पाता है। हालांकि, कई बार झुंड के साथ मिलकर शेर हाथी के बच्चे का शिकार कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी के बच्चे को अकेला पाकर शेरों का झुंड उस पर टूट पड़ता है।

शेरों पर भारी पड़ता है हाथी का बच्चा

अब आप सोच रहे होंगे कि शेरों के झुंड ने हाथी के बच्चे का शिकार कर लिया होगा। यहां पर आप गलत हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का झुंड पूरी तरह हाथी के बच्चे पर टूट पड़ता है तो हाथी का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए पानी की तरफ भागता है। जैसे ही वह पानी के बीच में पहुंचता है, उसके भीतर न जाने कहां से ताकत आ जाती है। इसके बाद वह शेरों के झुंड को दौड़ा लेता है। आप देख सकते हैं कि अंत में जंगल के राजा अपनी जान बचाकर भागते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article