वायरल न्यूज़

Viral Video: गोद में बच्चा, सीट पर चप्पलें! Vande Bharat Train में मां ने सुनाया रुपये बर्बाद होने का पूरा किस्सा

वंदे भारत ट्रेन (vande bharat viral video) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बताती है कि उसने अपने छोटे बच्चे के लिए अलग सीट बुक की थी, लेकिन बच्चा सफर के दौरान पिता की गोद में सो गया। ऐसे में करीब 1500 रुपये की टिकट बेकार चली गई और सीट पर सिर्फ बच्चे की चप्पलें रखी नजर आईं।

Image

Vande Bharat Train में मां ने सुनाया रुपये बर्बाद होने का किस्सा, देखें वीडियो (X/@sarviind)

सोशल मीडिया पर इन दिनों वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मां अपनी ट्रेन यात्रा का अनुभव शेयर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सफर के लिए तीन टिकट बुक किए थे। एक अपने पति के लिए, एक अपने लिए और एक अपने छोटे बच्चे के लिए। उन्हें लगा था कि बच्चा अपनी सीट पर बैठेगा, खेलेगा और आराम से यात्रा करेगा। लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।

1500 से 1700 रुपये सिर्फ चप्पलों को बैठाने के लिए खर्च

यात्रा शुरू होने के बाद बच्चा थोड़ी देर खेला, फिर थककर अपने पिता की गोद में सो गया। उसकी अलग से बुक की गई सीट खाली रह गई। उस सीट पर बस बच्चे की छोटी सी चप्पलें रखी थीं। महिला वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्होंने करीब 1500 से 1700 रुपये सिर्फ चप्पलों को बैठाने के लिए खर्च कर दिए। वीडियो में लिखा भी दिखता है – “1500 बर्बाद।” यही बात लोगों को खूब पसंद आई और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। असल में भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना सीट के मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता बच्चे के लिए अलग सीट बुक करते हैं, तो पूरा किराया देना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

महिला ने अच्छे इरादे से सीट ली थी ताकि बच्चा आराम से बैठे, लेकिन लंबी यात्रा में बच्चा जल्दी थक गया और सो गया। ऐसे में उसकी महंगी सीट बेकार चली गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने महिला से सहानुभूति जताई और कहा कि बच्चों के साथ सफर में ऐसा हो ही जाता है। वहीं कई यूजर्स ने महिला की आलोचना भी की। उनका कहना था कि सीट पर चप्पल रखना ठीक नहीं है और प्रीमियम ट्रेन में सफाई और शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए।

कुछ लोगों ने इसे दिखावा भी बताया। यह घटना हमें एक छोटी लेकिन जरूरी सीख देती है। बच्चों के साथ यात्रा करते समय योजना बनाना जरूरी होता है, लेकिन उनकी आदतों और जरूरतों को भी समझना चाहिए। हर बार बच्चा अपनी सीट पर बैठेगा, यह जरूरी नहीं। कई बार वह माता-पिता की गोद में ही ज्यादा आराम महसूस करता है। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @sarviind नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article