वायरल न्यूज़

Viral Video: सोचा था तरबूज है, निकले बजरंगबली! तरबूज पर बने हनुमान जी देख लोग रह गए दंग

मुंबई की शेफ प्राची गुहे ने तरबूज पर भगवान हनुमान (hanuman ji carving on watermelon) की बेहद खूबसूरत आकृति बनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। कई लोग इसे पहले AI से बना हुआ समझ बैठेंगे, लेकिन यह पूरी कला हाथों से की गई है।

Image

Viral Video: सोचा था तरबूज है, निकले बजरंगबली! देखें वीडियो (Instagram/weareexploring_)

मुंबई की एक शेफ कपल की अनोखी कला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस जोड़ी ने तरबूज पर भगवान हनुमान (watermelon carving hanuman) की ऐसी सुंदर आकृति बनाई कि लोग पहली बार में देखकर हैरान रह गए। आपमें से कई लोगों को पहली नजर में यह वीडियो या तस्वीर किसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है, ऐसा लग रहा होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरी कलाकारी शेफ प्राची गुहे ने अपने हाथों से की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची सबसे पहले तरबूज को अच्छे से साफ करती हैं। वह उसे पानी से धोकर कपड़े से पोंछती हैं ताकि उसकी सतह बिल्कुल सूखी हो जाए। इसके बाद वह अपने बैग से एक छोटा और नुकीला औजार निकालती हैं और बहुत ध्यान से तरबूज पर नक्काशी शुरू करती हैं। प्राची इंटरनेट पर मौजूद भगवान हनुमान की तस्वीर को देखकर धीरे-धीरे उनकी आकृति बनाती हैं। वह बहुत धैर्य के साथ तरबूज की ऊपरी परत को हटाती जाती हैं।

साधारण सा तरबूज एक शानदार कलाकृति में बदला

जैसे-जैसे वह कट लगाती हैं, वैसे-वैसे हनुमान जी का चेहरा साफ दिखाई देने लगता है। उनकी आंखें बंद होती हैं और मुद्रा ऐसी होती है जैसे वह ध्यान में बैठे हों। काम करते समय प्राची खुद भी “राम” नाम का जाप करती रहती हैं। इससे उनकी कला में और भी भाव जुड़ जाते हैं। नुकीले औजार से वह छोटे-छोटे हिस्सों को तराशती हैं, जिससे हनुमान जी की आकृति और सुंदर बनती चली जाती है। कुछ ही समय में साधारण सा तरबूज एक शानदार कलाकृति में बदल जाता है।

तैयार होने के बाद यह कला इतनी असली लगती है कि लोग इसे बार-बार देखकर भी यकीन नहीं कर पाते। वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्राची की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई उनकी मेहनत की सराहना कर रहा है तो कोई उनकी कला को अद्भुत बता रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि अगर हुनर और लगन हो, तो साधारण फल भी शानदार कला का रूप ले सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर weareexploring_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article