Bulldozer Baraat Viral Video: यूपी और बुलडोजर का कनेक्शन काफी पुराना है। लेकिन अब लोग इस कनेक्शन को नया रूप दे रहे हैं और अपनी शादी का एक अहम हिस्सा बना रहे हैं। जी हां, सुनकर थोड़ी हंसी आ रही है लेकिन ये बिल्कुल सच है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक अनोखी शादी देखने को मिली है, जहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बुलडोजर से पहुंचा। बारात में बुलडोजर देख सभी घराती दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो गोरखपुर का है, जिसमें दूल्हा एकदम स्वैग के साथ बारात लेकर जाता नजर आ रहा है। ये दृश्य देखने लायक था। बुलडोजर पर बैठा दूल्हा मस्ती भरा डांस भी कर रहा था और इस दौरान उसने चश्मा भी लगाया था। एकदम स्वैग भरे इस बारात की चर्चाएं हर ओर की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि लोग अब बुलडोजर को कुछ ज्यादा ही सीरियसली लेने लगे हैं।
गोरखपुर में देखने को मिली बुलडोजर वाली बारात
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि शादी करने गया है या तमाशा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वायरल होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। बता दें, इस वीडियो को '@priyarajputlive' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.6 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी लोगों ने लाइक भी किया है।
