वायरल न्यूज़

थार है या डांस फ्लोर! बारात में गाड़ी पर चढ़कर नाचने लगी लड़कियां, यूजर्स बोले - डांस का ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2024, 07:12 AM IST

ट्विटर पर बारात का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में कुछ लड़कियां थार को ही डांस फ्लोर बनाकर डांस कर रही हैं।

Image

थार पर चढ़कर नाचती लड़कियों का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • थार को बनाया डांस फ्लोर
  • गाड़ी पर नाचने लगी लड़कियां
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance On Thar Viral Video: कई बार शादियों में डांस के वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें घर के लोग काफी बेहतरीन डांस करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। इसे आप भी देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में कुछ लड़कियां गाड़ी पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है और इस दौरान उनका स्वैग देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो लड़कियां एक थार गाड़ी पर डांस करती नजर आ रही है। उसके बाद एक तीसरी लड़की भी चढ़ती है और वह भी डांस करना शुरू कर देती है। ये नजारा किसी बारात का है, जिसमें ये लड़कियां थार को डांस फ्लोर बनाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में डीजे की धुन भी आ रही है, जो कमाल की है।

थार पर चढ़कर नाचती लड़कियों का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि डांस का जुनून देखने लायक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा डांस करने के लिए थार लेना पड़ेगा। बता दें, इस वीडियो को '@memespur_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 20 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article