वायरल न्यूज़

Jugaad Video: फुटबॉल में हवा भरने के लिए शख्स ने भिड़ाया हाहाकारी जुगाड़, अंदाज देख करेंगे सैल्यूट

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने फुटबॉल में हवा भरने के लिए ऐसा तरकीब भिड़या, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

शख्स का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखा देसी जुगाड़
  • स्वैग देखकर हर कोई रह गया दंग
  • वीडियो देखकर लोग हुए जबरा फैन

Jugaad Viral Video: देश-दुनिया में जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर लोग एक से एक मजेदार चीजें बना देते हैं। कुछ आइटम तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनयर्स भी एक पल के लिए दंग रह जाएं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के अक्सर वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं और जमकर तारीफ भी करते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और हाहाकारी वीडियो (Funny Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी जबरा फैन हो जाएंगे।

चीजों को आसान बनाने, पैसा बचाने के लिए अक्सर लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ जुगाड़ को देखकर लोग उसका फैन हो जाते हैं। हालांकि, कुछ जुगाड़ का मजाक भी बन जाता है। जबकि, कुछ की जमकर तारीफ होती है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी उसे सैल्यूट करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चूल्हे पर कुकर चढ़ा हुआ है। एक शख्स फुटबॉल लेकर वहां पहुंच जाता है। शख्स कुकर की सीटी को निकालता है और उसमें एक पाइप डाल देता है। वहीं, दूसरे हिस्से को फुटबॉल में डाल देता है, फिर ऐसा चमत्कार होता है, जिसे देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। देखें वीडियो...

बेहद है अनोखा जुगाड़

वीडियो देखकर आप भी झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो अनोखा जुगाड़ है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'genius__talks' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। करीब 40 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- सभी डिग्रियों का एक साथ इस्तेमाल करते हुए। एक ने लिखा- इस महान इंजीनियर को सैल्यूट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article