वायरल न्यूज़

Viral: कभी नहीं देखा होगा ऐसा मौत का खेल, नजारा देख रूह कांप जाएगी, देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर मौत का कुआं का अक्सर वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें शख्स बाइक या कार की मदद कुएं में स्टंट करते हैं और मौत से आंख मिलाते हैं। लेकिन इस वीडियो में कार और बाइक दोनों की स्टंटबाजी देखने को मिलेगी।

Image

मौत के कुएं में कार और बाइक की स्टंटबाजी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मौते के कुएं का खतरनाक खेल
  • बाइक और कार की स्टंटबाजी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Well of Death Stunt Video: स्टंट के कई सारे नजारे आपने देखे होंगे लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो रोंगटे खड़े कर देता है। ऐसे कई खतरनाक वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे, जो दिल-दिमाग, गुर्दा-फेफड़ा हिलाने के लिए काफी हैं। इनमें कुछ लोग सिर्फ अपने मजे के लिए स्टंट करते हैं और कुछ लोगों की मजबूरी होती है। मजबूरी के लिए मौत के साथ खेलने का नजारा आपको हैरान कर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको मौत का कुआं नजर आएगा, जिसमें कार और बाइक की एकसाथ स्टंट वाली वीडियो नजर आएगी। कार और बाइक अलग-अलग तो आपने कई सारी वीडियो देखी होगा लेकिन दोनों की एकसाथ स्टंट वाली वीडियो आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देगी। वीडियो में दिख रहा नजारा बेहद खतरनाक है, जो किसी एक की भी गलती दोनों की जान ले सकती है।

मौत के कुएं में कार और बाइक की स्टंटबाजी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पापी पेट के लिए जान भी दाव पर लगानी पड़ती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भारत के लोग कुछ भी कर सकते हैं। बता दें, इस वीडियो को rider_shaktiman_no_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अबतक 6.21 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article