वायरल न्यूज़

Viral Video: सिर पर बोतल रखकर धाकड़ अंदाज में साइकिल चला रहे थे चाचा, स्वैग देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने ऐसा टैलेंट दिखाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर भौकाल मच यगया है।

Image

चाचा का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- @boy_sahid_123)

Viral Video: इस धरती पर एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। इतना ही नहीं उन लोगों में अलग-अलग तरह के टैलेंट (Talent Video) भी हैं। सोशल मीडिया के जमाने में उन टैलेंट को निखरने का मौका भी काफी मिल रहा है। हालांकि, कुछ टैलेंट आज भी दबे रह जाते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चाचा ने ऐसा जलवा बिखेरा, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, सिर पर पानी की बोतल रखकर जिस तरह तेज रफ्तार में एक चाचा साइकिल चला रहे थे, उसने सबको हैरत में डाल दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने आज तक कई तरह के टैलेंट देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ टैलेंट महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा सिर पर पानी की बोतल रखे हुए हैं और तेज रफ्तार में सड़क पर साइकिल को दौड़ा रहे हैं। चाचा ने जिस तरह का बैलेंस बना रखा था, उसने सबको एक पल के लिए चौंका दिया। देखें वीडियो...

चाचा का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे चाचा ने तो सच में गदर मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'boy_sahid_123' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं असली देसी टैलेंट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article