वायरल न्यूज़

India Highest Bus Stand: भारत का सबसे ऊंचा बस अड्डा, जहां पहुंचना भी है चुनौती

India Highest Bus Stand: लद्दाख के लेह में स्थित बस अड्डा भारत का सबसे ऊंचा बस स्टैंड है, जो करीब 3,500 मीटर की ऊंचाई पर बना है और दुनिया के सबसे कठिन बस रूट्स से जुड़ा है।

Image

11,500 फीट की ऊंचाई पर बस स्टैंड, जानिए लेह की खासियत (Photo: iStock)

India Highest Bus Stand: भारत में अगर सबसे ऊंचाई पर स्थित बस अड्डे की बात करें, तो यह लेह (Leh) में स्थित है। लेह बस अड्डा समुद्र तल से करीब 3,500 मीटर (लगभग 11,562 फीट) की ऊंचाई पर बना हुआ है। यह जगह लद्दाख (bharat ka sabse ooncha bus adda) की राजधानी है और दुनिया के सबसे ऊंचे बसे हुए इलाकों में गिनी जाती है। लेह का यह बस अड्डा न सिर्फ ऊंचाई के लिए खास है, बल्कि यहां से चलने वाले बस रूट भी बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं।

दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रूट्स में नाम शामिल

यहां से मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह जैसे लंबे और कठिन रास्तों पर बसें (highest bus stand in india) चलती हैं। इन रास्तों को दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रूट्स में गिना जाता है। इन रूट्स पर यात्रा करते समय बसें कई ऊंचे दर्रों (पास) से गुजरती हैं। इनमें Tanglang La (लगभग 17,480 फीट) और Baralacha La (करीब 16,020 फीट) जैसे खतरनाक और ऊंचे पहाड़ी रास्ते शामिल हैं। इन रास्तों पर सफर करना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव होता है।

bharat ka sabse ooncha bus stand

(Photo: iStock)

Kargil का बस स्टैंड लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित

अगर तुलना करें, तो Kargil का बस स्टैंड लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो लेह से काफी नीचे है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के स्पीति और लाहौल जैसे क्षेत्रों में भी छोटे बस स्टैंड मौजूद हैं, लेकिन वे इतने बड़े या प्रमुख नहीं हैं। यह समझना भी जरूरी है कि “सबसे ऊंचा बस अड्डा” का मतलब बस स्टैंड की ऊंचाई से होता है, न कि बस के पूरे रूट से।

लेह इस मामले में सबसे आगे है। वहीं, अगर सबसे ऊंचे बस रूट की बात करें, तो वह टांगलांग ला पास तक पहुंचता है, जिसकी ऊंचाई 5,328 मीटर है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो लेह का बस अड्डा न केवल अपनी ऊंचाई के कारण खास है, बल्कि यह रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और चुनौतीपूर्ण सफर का भी प्रतीक है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article