वायरल न्यूज़

Do You Know: दुनिया की पहली ट्रेन कहां चली थी, क्या था उसका नाम? 100 में 90 लोग नहीं जानते होंगे

Do You Know: आज के समय में दुनिया में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे पहली ट्रेन कौन सी थी और कहां चली थी?

Image

दुनिया की पहली ट्रेन

Do You Know: ये तो हम सब जानते हैं आज के समय में दुनिया के कोने-कोने में रेलवे ट्रैक का जाल बिछा हुआ है। यात्रा के लिए सबसे ज्यादा रेलवे नेटवर्क का ही इस्तेमाल होता है। भारत में ही रेल नेटवर्क का जाल फैला हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क अमेरिका में है, जबकि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में है। इतना ही नहीं आज के समय में दुनिया में कई तरह की ट्रेनें चलती है। कुछ ट्रेनें रफ्तार के मामले में हवा से बात करती है। तो कुछ अभी 'कछुए' की चाल से चलती है। लेकिन, आज हम जिस ट्रेन (Train History) के बारे में बताएंगे, उसके बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा।

आप सबने कई तरह की ट्रेनों से यात्री की होगी या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे पहली ट्रेन कौन थी और कहां चली थी? आज के समय में इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए। दुनिया की सबसे पहली ट्रेन 27 सितंबर, 1825 को इंग्लैंड में चली थी। यह ट्रेन स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच शुरू की गई थी और इस ट्रेन का नाम लोकोमोशन नंबर 1 था। पहली बार इस ट्रेन ने 12 मील की दूरी तय की थी और इस ट्रेन में 450 से 600 के बीच यात्री सवार थे। इसके अलावा इस ट्रेन की स्पीड 15 मील प्रति घंटा थी।

Do You Know World First Train

कहां चली थी दुनिया की पहली ट्रेन

ट्रेन का इतिहास

यहां आपको बता दें कि दुनिया की पहली ट्रेन को जॉर्ज स्टीफेंसन ने डिजाइन किया था और इसका निर्माण रॉबर्ट स्टीफेंसन एंड कंपनी किया था। उस समय यह ट्रेन भाप के इंजन से चलती थी। ट्रेन को चलाने से पहले इसे रस्सियों और घोड़ों की मदद से ट्रैक पर लाया गया था। इस नजारे को देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। वहीं, भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी। ट्रेन का नाम डेक्कन क्वीन था।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article