वायरल न्यूज़

बुढ़ापा आ गया लेकिन शरारत अब तक नहीं छोड़ी, सांप का मुंह खोलकर जबरन खैनी खिलाते दिखे दो बुजुर्ग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग एक सांप को पकड़कर उसके मुंह में जबरन खैनी ठूंस रहे हैं। बुजुर्गों का यह वीडियो देख लोग उनकी इस शरारत को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Image

सांप को खैनी खिलाते दिखे बुजुर्ग (Instagram/@ajit__patel__30)

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर रोज एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ वीडियो पर कमेंट करने को भी मजबूर कर देते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग दोस्त उम्र के ढलते पड़ाव पर भी शरारत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनकी शैतानी का यह वीडियो देख लोग कहने लगे कि इनका बुढ़ापा आ गया लेकिन शैतानी इनकी छूट नहीं रही।

सांप को जबरन खैनी खिला रहे थे दो बुजुर्ग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग बिना किसी डर के एक साँप का मुँह खोलकर उसे जबरन खैनी खिला रहे हैं। साँप खैनी नहीं खाता, यह बात पता होते हुए भी वे बुजुर्ग उसके मुँह में जबरन खैनी ठूंसते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दोनों बुजुर्ग कम से कम 70-80 साल के होंगे, लेकिन इस उम्र में उनकी ये हरकत देख कोई भी कह सकता है कि इनकेी आँखों में आज भी बचपन वाली शरारत साफ झलक रही है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ajit__patel__30 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये बिहार है, यहां उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाई जाती है, और सांप को खैनी खिलाया जाता है।" दूसरे ने लिखा, "ये दोनों मरने के बाद नर्क में जाएंगे।" तीसरे ने लिखा, "कुछ तो शर्म करो चिचा, आप दोनों के लिए नर्क में अलग सी कड़ाही में तेल खौलाया जा रहा है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article