वायरल न्यूज़

Viral Video: तुर्की आइसक्रीम वाले के सामने भौजाई ने किया सॉलिड डांस, हरियाणवी गाने पर मचाया तहलका

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भौजाई तुर्की आइसक्रीम वाले के सामने कमाल का डांस कर रही हैं। ऐसे में उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

तुर्की आइसक्रीम वाले और देसी भाभी का कमाल का डांस (Instagram)

Turkish Ice Cream Seller and Desi Bhabhi Dance: इन दिनों तुर्की आइसक्रीम वालों की काफी डिमांड बढ़ी है। मॉल तो मॉल अब सड़क पर भी तुर्की आइसक्रीम वाले देखने को मिल जाते हैं। उनके आइसक्रीम देने का स्टाइल इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। कई बार तो उनके कई वीडियो इतने कमाल होते हैं कि नजर ही नहीं हटती। इस वीडियो को देखने पर भी आपको ऐसा ही लगने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक तुर्की आइसक्रीम वाला और एक महिला दिखाई देगी, जो हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं। इस दौरान तुर्की आइसक्रीम वाला भी डांस कर रहा है। हरियाणवी गाने पर दोनों का ये डांस वीडियो कमाल का है और यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि भाभी का डांस इतना कमाल का है कि सपना देख लें, तो वो भी फैन बन जाएं।

तुर्की आइसक्रीम वाले और देसी भाभी का कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मौज मस्ती का नाम ही जिंदगी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सभी औरतों को खुलकर जीने का पूरा हक है। बता दें, इस वीडियो को 'danish_turkish_755' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article