वायरल न्यूज़

मुंबई में लगी दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट, अंदर से आता है महल वाला फील

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 24, 2024, 01:04 PM IST

Video: चौंक जाएंगे कि मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट लगाई है। इस लिफ्ट की क्षमता 200 लोगों से भी ज्यादा है।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट का वीडियो। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट
  • अंदर से महल जैसा फील
  • नजारा देखकर चौंक जाएंगे

Viral Video: लिफ्ट में आमतौर पर 10-15 लोगों की क्षमता होती है। मगर मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में इतनी बड़ी लिफ्ट लगाई गई है जो किसी के भी होश उड़ा देगी। लिफ्ट इतनी बड़ी है कि ये अंदर से किसी महल से कम नहीं लगती है। इसमें बैठने के लिए बकायदा सोफे तक लगवाए गए हैं। जानकर चौंक जाएंगे कि लिफ्ट में 20-30 नहीं बल्कि एक साथ 200 से ज्यादा लोगों को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर ले जाने की सक्षम है। लिफ्ट का वजन करीब 17 टन है। जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Center) में लगी इस लिफ्ट को दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट माना गया है।

मुंबई में दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट

मालूम हो कि दुनिया की सबसे बड़ी इस लिफ्ट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि कुछ लोग एक आलीशान दरवाजे के बाहर खड़े हैं। शुरू में देखकर लगता है कि खूबसूरत बिल्डिंग में जाने का ये प्रमुख रास्ता है। मगर जैसे ही इसका गेट खुला चौंकाने वाला नजारा सामने आता है। दरअसल जिसे आलीशान दरवाजा समझ रहे थे तो वो असल में लिफ्ट का गेट निकला। इसमें आगे देखेंगे कि लिफ्ट में जैसे ही अंदर जाते हैं तुरंत किसी महल वाला फील आता है। इसमें इतना सारा स्पेस है कि बड़ी तादाद में लोग एक साथ आ सकते हैं। इतना ही नहीं लिफ्ट में बैठने के लिए सोफे भी लगाए गए हैं।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि दुनिया की सबसे बड़ी आलीशान लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article