वायरल न्यूज़

VIDEO: रफ्तार भर रही ट्रेन में चढ़ने लगा यात्री, पैर फिसला और जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 15, 2024, 09:51 AM IST

Train Accident Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स रफ्तार भर रही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। मगर एकाएक उसका पैर फिसल गया और कैमरे में हैरान करने वाला नजारा कैद हो गया।

Image

दौड़ती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता नजर आया शख्स। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रफ्तार भर रही ट्रेन में चढ़ने लगा यात्री
  • मगर जो हुआ देखकर होश उड़ जाएंगे
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला नजारा

Train Accident Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा नजारे दिखाई देते हैं कि हमारे होश उड़ जाते हैं। ऐसे नजारे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो रफ्तार पकड़ रही ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करता है। मगर इस कोशिश में बेचारे के साथ जो कुछ हुआ सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। शख्स से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रफ्तार भर रही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि यात्री ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल चुकी है। ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है। हर सेकंड के साथ इसकी रफ्तार तेज होती नजर आती है। मगर देखकर चौंक जाएंगे कि कुछ लोग रफ्तार पकड़ रही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि ऐसी खतरनाक कोशिश में एक शख्स कामयाब भी हो गया। वो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गया। अब नजर ऐसे ही दूसरे शख्स पर जाती है। वो ट्रेन में चढ़ने के लिए उसके करीब पहुंच गया और हैंडल पकड़कर अपना बैलेंस बनाने की कोशिश करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मगर शख्स इससे पहले हैंडल को मजबूती से पकड़ पाता उसका संतुलन बिगड़ गया। शख्स का पैर फिसल गया और वो नीचे की तरफ गिरने लगा। वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसके आखिर में देखेंगे कि शख्स की किस्मत अच्छी रही जो पटरी के नीचे आने से बच गया। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर rohitgeneral295 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article