वायरल न्यूज़

Wedding Dance: दूल्हे के दोस्तों ने चुन्नी ओढ़कर लगाई आग, 'गुलाबी साड़ी' गाने पर किया गर्दा डांस

इंस्टाग्राम पर दूल्हे के दोस्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी एक लाजवाब वाला डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

Image

दूल्हे के दोस्तों ने किया धमाकेदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के दोस्तों ने मचाया धमाल
  • शादी में किया धांसू डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Groom Friends Dance Video: शादी लड़के की हो या लड़की की, उसमें रंग तो दोस्त ही जमाते हैं। ऐसे में अगर दोस्त ना हो तो मजा नहीं आता। खासकर शादी में होने वाले दोस्तों का डांस परफॉर्मेंस एकदम समा बांध देता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जो इतना कमाल का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त नजर आएंगे, जिन्होंने हाहाकारी डांस परफॉर्मेंस दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे के दोस्तों का ये डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने 'गुलाबी साड़ी' गाने पर गजब का डांस किया है, जिसे देख आप उनके डांस स्टेप के दीवाने हो जाएंगे। सभी का डांस देख ऐसा लग रहा है, जैसे सभी ने अच्छे से डांस की प्रैक्टिस की हो। लेकिन कुछ भी हो, सभी का डांस एकदम झक्कास वाला है। यूजर्स भी इनके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

दूल्हे के दोस्तों ने किया धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे दोस्त हम सभी भी डिजर्व करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर ऐसे दोस्त हो तो बाकी एंटरटेनमेंट की क्या जरूरत है। बता दें, इस वीडियो को colorsplash_eventhouse_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.87 लाख से अधिक लाइक्स आ चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article