वायरल न्यूज़

Wedding Dance: सासू मां ने बहू के लिए किया ऐसा जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले - ऐसी सास सबको मिलनी चाहिए

इंस्टाग्राम पर सासु मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहू के लिए डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका ये डांस परफॉर्मेंस लोगों का काफी पसंद आ रहा है।

Image

बहू के लिए सासू मां ने किया जबरदस्त डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सासु मां ने किया जबरदस्त डांस
  • बहू के लिए दी शानदार परफॉर्मेंस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sasu Maa Dance Video: आजकल की शादियों में कई फंक्शन रखे जाते हैं, जिससे पूरा परिवार और रिश्तेदार इकट्ठे होकर एंजॉय करते हैं। ऐसे में कई बार घर के सदस्यों का बड़ा ही प्यारा डांस वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें दूल्हे की मां का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यानी कि सासु मां अपनी प्यारी बहू के लिए कमाल का डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सासु मां स्टेज पर 'कजरा मोहब्बत वाला' गाने पर कमाल का डांस कर रही हैं। इस दौरान सिल्वर रंग की साड़ी में सासु मां बड़ी ही प्यारी दिख रही है और उनका डांस भी कमाल का है। यूजर्स भी उनके डांस के फैन हो गए हैं। उनका कहना है कि ऐसी सास हर कोई डिजर्व करता है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

बहू के लिए सासू मां ने किया जबरदस्त डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी सास तो मैं भी डिजर्व करती हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सासु मां का डांस तो एकदम ऑसम है। बता दें, इस वीडियो को 'silver_shimmer_choreography' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 11 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article