वायरल न्यूज़

Viral: महिंद्रा थार चलाते हुए हरियाणवी गाने पर डांस कर रही थी महिला, वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस ने उठाया ये कदम

हाईवे पर थार चलाती महिला का ये वायरल वीडियो पर यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में महिला गाड़ी चलाते समय डांस कर रही है।

Image

थार चलाती हुई महिला के डांस का वीडियो (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार चलाती महिला
  • गाड़ी चलाते समय किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance While Driving Thar: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनको गाड़ी चलाने का बड़ा शौक है। अपने शौक के चलते गाड़ी चलाते हुए वे कभी मस्ती तो कभी स्टंट करने लगते हैं। ऐसे में कई बार उनकी ये मस्ती या तो उनके खुद की जान की दुश्मन बनती है या तो औरों के। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला थार चला रही है और बगल वाली सीट पर एक दूसरी महिला बैठी है। ये दोनों महिलाएं चलती गाड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई इन दोनों महिलाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब महिलाएं डांस कर रही थी, तभी पीछे बैठे उनके किसी दोस्त ने यह वीडियो बना ली थी और अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

थार चलाती हुई महिला के डांस का वीडियो

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों के चलते सड़क दुर्घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। वही, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनकी हरकतें दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Nishantjournali' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.42 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को अब तक 1.3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी कर लिया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article