Trending Dance Video: डांस के तो कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम हो या ट्विटर हर ओर आपको डांस के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। किसी को भाभी के चटकदार डांस पसंद आते हैं तो किसी को सादगी। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आप इस डांस के दीवाने हो जाएंगे। यूजर्स द्वारा इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही महिला सिर पर पल्लू रखकर डांस कर रही है। महिला का डांस इतना प्यारा है कि एक बार देखने के बाद आपकी निगाह ही इस डांस वीडियो से नहीं हटेगी। आलम यह है कि यूजर्स बार-बार इस वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में इतना सादगी भरा डांस कहां देखने को मिलता है।
सिर पर पल्लू रखकर महिला ने किया हाहाकारी डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि संस्कार के साथ सादगी भरा डांस। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारतीय परिधान में भी वेस्टर्न डांस का एक अलग ही मजा है। बता दें, इस वीडियो को 'kanchan_agrawat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं
