वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन की छत पर सोए हुए नजर आए कई यात्री, यूजर्स बोले - मजबूरी और बेरोजगारी कुछ भी करा सकती है

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ट्रेन की छत पर सोए हुए नजर आ रहे हैं। इस पर लोगों का कहना है कि मजबूरी और बेरोजगारी कुछ भी करा सकती है।

Image

ट्रेन की छत पर सोते लोगों का वीडियो वायरल (X)

Sleeping On Train Roof: ट्रेन का सफर तो आपने किया ही होगा, इस दौरान लोग अपनी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा एंजॉय करते हैं तो कुछ पूरे रास्ते खड़े होकर परेशानियों से जुझते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। लेकिन अगर कोई आपसे ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करने के लिए कहे तो आपका कैसा रिएक्शन होगा? दरअसल, हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमें आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो दंग रह जा रहा है। इस वीडियो में आपको कुछ लोग ट्रेन की छत पर सोए हुए नजर आ रहे हैं। बेखौफ होकर सोए इन लोगों का वीडियो खूब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस पर लोगों के कई तरह के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ इन सभी को ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ का कहना है कि बेरोजगारी इंसान से कुछ भी करा सकती है।

ट्रेन की छत पर सोते लोगों का वीडियो वायरल

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना मजबूरी के कोई इतना रिस्क नहीं लेता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेरोजगार और मजबूर इंसान की हालत कोई नहीं समझ सकता। बता दें, इस वीडियो को '@HansrajMeena' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुका है और 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article