वायरल न्यूज़

Dance Video: देसी भैया-भाभी ने भोजपुरी गाने पर अपने डांस से उड़ा दिया गर्दा, लोग बोले- सुपर डुपर है जोड़ी

Bhaiya Bhabhi Dance Video: देसी भैया-भाभी न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। भैया-भाभी अपने ठुमके पर शादी में आए सारे रिश्तेदारों और मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Image

भैया-भाभी का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भैया-भाभी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • भोजपुरी गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
  • पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर डांस

Bhaiya Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर एक भैया-भाभी का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। वीडियो में देसी भैया-भाभी भोजपुरी गाने पर अपने डांस से गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। देसी भैया-भाभी न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

वीडियो देखकर आ जाएगा फुल मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि देसी भैया-भाभी किसी शादी में पहुंचे हैं। इस दौरान डीजे पर भोजपुरी गाना बजने लगता है। इसके बाद भैया-भाभी डांस फ्लोर पर उतर आते हैं और अपने खतरनाक डांस से इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैया-भाभी बहुत ही गजब का ठुमका लगा रहे हैं। वह अपने ठुमके पर शादी में आए सारे रिश्तेदारों और मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। सबसे पहले आप ये वायरल वीडियो देखें-

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि डीजे पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना बज रहा है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, भैया-भाभी के पैर गाने की बीट्स पर थिरकने लगते हैं। इसके बाद तो भैया-भाभी अपने डांस के साथ-साथ अपने एक्सप्रेशन से आग लगा देते हैं। आप देख सकते हैं कि भाभी तो भाभी बल्कि भैया भी किसी से कम नजर नहीं आते। भैया और भाभी का यह डांस वीडियो ravikant_dancer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article