Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने सिर पर दो सिलेंडर और एक पीतल का घड़ा रखकर अजीबोगरीब तरह से डांस कर रही है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।
वीडियो देखकर होंगे हैरान
वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने सिलेंडर को एक के ऊपर एक रखा हुआ है। उन दोनों सिलेंडर के ऊपर महिला ने पीतल का घड़ा रखा हुआ है। बता दें कि खाली सिलेंडर भी काफी ज्यादा भारी होती है, जिसे उठाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। वहीं पीतल का घड़ा भी काफी भारी होती है। देखें वीडियो-
इन तीनों चीजों को महिला ने अपने सिर पर रखा हुआ है और डांस भी कर रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि महिला ने बड़ी आसानी से तीनों चीजों का बैलेंस बनाया हुआ है। वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स महिला की अनोखी क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'बेहद ही शानदार, आपने यह कैसे किया मैडम?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे ही नहीं कहा जाता कि एक औरत पूरा घर सिर पर उठा सकती है।'
