Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। यहां तक कि अपनी जान दांव में लगाकर खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में युवकों ने जो किया, वह आपके होश उड़ा देगा। दरअसल, युवकों ने रील्स बनाने के चक्कर में दो-दो थार को समुद्र में उतार दिया। हालांकि, इसके बाद उन युवकों का मोये-मोये हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आपको जो नजर आएगा, वैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा।
समुद्र की रेत में फंस गई थी थार
वायरल हो रहा वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, गुजरात के कच्छ इलाके स्थित मुंद्रा में दो युवक अपनी थार गाड़ी को समुद्र में ले गए। वह इस दौरान कार के साथ रील्स बना रहे थे। हालांकि, रील्स बनाने के चक्कर में उनकी कार समुद्र में फंस गई। इसके बाद दोनों थार गाड़ी समुद्र के गहरे पानी में डूबने लगी। इस दौरान युवकों ने अपनी-अपनी गाड़ी को निकालने की भरसक कोशिश की। लेकिन अपनी गाड़ी निकालने में वह नाकामयाब रहे।
दरअसल, दोनों युवकों की गाड़ी समुद्र की रेत में फंस गई थी। इस कारण वह अपनी गाड़ी को समुद्र से निकाल नहीं पा रहे थे। इसके बाद दोनों युवक अपनी-अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। फिर मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गाड़ियों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त करके दोनों युवकों को खोजने में जुटी है। युवकों के खिलाफ तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
