वायरल न्यूज़

Video: पति ने पूछे चार आसान सवाल और पकड़ ली पत्नी की चोरी, मुंह ताकती रह गई बेचारी

Husband Wife Video: इस वीडियो को देखकर आपकी अपने आप हंसी छूट जाएगी। वीडियो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है। वहीं पति जिस तरह से अपनी पत्नी की चोरी पकड़ता है, उसे देखकर लोगों को मौज आ गई।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Husband Wife Video: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही खास होता है। कई बार उनमें तीखी बहस होती है तो कई बार प्यार के पल भी आते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि पत्नियां अपने पतियों के जेब से पैसे निकाल कर सेविंग करती हैं। यही पैसे कई बार मुसीबत में काम आ जाते हैं। दूसरी तरफ पति हमेशा अपनी पत्नियों से इस बात पर लड़ते रहते हैं कि वह उनके पैसे न निकाला करें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।

वीडियो देखकर मजा आ जाएगा

इस वीडियो में एक पति मजेदार आइडिया से अपनी पत्नी की चोरी पकड़ता नजर आता है। पति जिस तरह का दिमाग लगाकर पत्नी से अपने पैसे निकलवाता है, वह बेहद ही मजेदार है। इस वीडियो को देखकर आपकी अपने आप हंसी छूट जाएगी। वीडियो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है। वहीं पति जिस तरह से अपनी पत्नी की चोरी पकड़ता है, उसे देखकर लोगों को मौज आ गई। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी किचन में खाना बना रही थी। इसी बीच उसका पति आता है और पत्नी से चार सवालों के जवाब देने को कहता है। इसके साथ ही कहता है कि सवालों का जवाब देने पर 500 रुपए उसके हो जाएंगे। इसके बाद पति पहला सवाल करता है - 'भारत की राजधानी कहां है?' इसका जवाब देते हुए पत्नी कहती है- दिल्ली। इसके बाद पति दूसरा सवाल करता है- 'उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?' जिस पर पत्नी जवाब देती है- लखनऊ। फिर पति तीसरा सवाल करता है- 'आज सुबह नाश्ते में क्या बना था?' पत्नी जवाब देती है- पनीर भुर्जी। सबसे अंत में पति पूछता है- 'कल रात जो मेरे पर्स से पैसे चुराए थे वो कहां है?' इस पर पत्नी के मुंह से जवाब निकल जाता है और वह बताती है कि उसने पैसे रेड सूट के नीचे छिपाए हैं। वीडियो देखने में बहुत ही मजेदार है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article