वायरल न्यूज़

Video: लेग पीस के चक्कर में टूटी टांगें! शादी में चिकन बिरयानी में लेग पीस ना मिलने पर बवाल, दूल्हे और बारातियों को पीटा

Viral Video: इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप बारातियों और घारातियों को लड़ते हुए देख सकते हैं।

Image

बिरयानी के चक्कर में दूल्हे की पिटाई

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। दरअसल, बारातियों को चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिली थी। इसके बाद बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे से दुल्हन के घर वाले इतने नाराज हुए कि बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। फिर क्या था दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को भी नहीं छोड़ा। इसके बाद दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों को जमकर पीटा गया।

लड़ाई में जमकर टूटी कुर्सियां

दुल्हन के घरवालों ने बारातियों पर जमकर लात-घूसे, कुर्सियां और बर्तन चलाए। पूरा मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के सरताज मैरिज हॉल का बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप बारातियों और घारातियों को लड़ते हुए देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया और उन्हें भी जमकर मारा-पीटा गया। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। लोगों का कहना है कि बारातियों को लेग पीस के लिए हंगामा नहीं करना चाहिए था। कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि किसी भी दुल्हन का पिता नहीं चाहता है कि वह बारातियों को अच्छा खाना न खिलाए। इसके बाद भी बाराती छोटी-छोटी बात पर हंगामा कर देते हैं, जो सही नहीं है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article