वायरल न्यूज़

Viral Video: बेचारा स्पाइडरमैन! भारत आकर बनानी पड़ रही रोटी.. वह भी लकड़ी के चूल्हे पर

Spiderman Making Roti Video: आप देख पाएंगे कि इंडिया आकर स्पाइडर मैन रोटी बनाता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा फनी बात यह है कि स्पाइडर मैन लकड़ी के चूल्हे पर रोती बनाता दिख रहा है।

Image

स्पाइडर मैन का वीडियो (ट्विटर)

Spiderman Making Roti Video: हममें से अधिकतर लोगों ने स्पाइडर मैन फिल्म जरूर देखी होगी। स्पाइडर मैन एक सुपरहीरो है, जो दुनिया को बचाने का काम करता है। दुनिया में कहीं भी लोग मुसीबत में होते हैं तो स्पाइडर मैन का नाम पुकारते हैं। दूसरी तरफ ‘स्पाइडरमैन’ भारत आकर बुरा फंस गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में स्पाइडर मैन ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

यह वीडियो देखने में बेहद ही मजेदार है। वीडियो में आप स्पाइडरमैन का स्ट्रगल देख पाएंगे और यकीन आपको हंसी आ जाएगी। आप देख पाएंगे कि इंडिया आकर स्पाइडर मैन रोटी बनाता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा फनी बात यह है कि स्पाइडर मैन लकड़ी के चूल्हे पर रोती बनाता दिख रहा है। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो देखने में बेहद ही मजेदार है। देखें वीडियो-

दरअसल, इस वीडियो में स्पाइडरमैन का कपड़ा पहने कोई लड़का किसी छत पर चूल्हे पर रोटी बनाता दिख रहा है। वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। स्पाइडरमैन का ड्रेस पहनकर युवक जिस तरह लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाता दिख रहा है। वह बेहद ही फनी है। आपको इस लड़के का अंदाज बेहद फनी लगेगा। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article