वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: बारिश से बचने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात..

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बारिश से बचने के लिए एक अनोखा छाता बनाता है। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

Image

शख्स ने जुगाड़ लगाकर बनाया वियरेबल अम्ब्रेला (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश से बचने का देसी जुगाड़
  • शख्स ने बनाया वियरेबल अम्ब्रेला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Wearable Umbrella Jugaad Video: लोगों के पास दिमाग की कोई कमी नहीं है। बस कुछ लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं और कुछ कर नहीं पाते। ऐसे बुद्धिजीवी लोगों के दिमाग लगाने को ही हम सभी देसी जुगाड़ का नाम देते हैं, जिसके कई सारे वीडियो भी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किेए जाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जो आने वाले मानसून में आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देसी जुगाड़ के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बारिश से बचने के लिए कितना गजब का जुगाड़ बैठाता है। जुगाड़ लगाते हुए शख्स वियरेबल अम्ब्रेला बनाता है और फिर उसे पहन लेता है। ऐसे में उसका ये वीडियो आनंद महिंद्रा को भी खूब पसंद आता है और उन्होंने अपने एक्स प्रोफाइल पर इस वीडियो को शेयर भी किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मुंबई की बारिश से बचने के लिए ये एक अच्छा उपाय है।

शख्स ने जुगाड़ लगाकर बनाया वियरेबल अम्ब्रेला

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि 7वीं शताब्दी में ह्युनसांग के पास एक ऐसी ही छतरी थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बारिश से बचने का ये एक अच्छा उपाय है। बता दें, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स प्रोफाइल '@anandmahindra' नाम से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज और 6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article