Mother Son Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी मानी जाती हैं। इन दिनों शादी में डांस का एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मां और बेटे की जोड़ी का है। मां और बेटा एक शादी में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान रिश्तेदारों के फोर्स करने पर मां और बेटा इतना जबरदस्त डांस करते हैं, जिसे देखकर वहां आए हर किसी का मुंह खुला का खुला रह जाता है।
मां-बेटे का जबरदस्त डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर मां और बेटे की जोड़ी का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां अपनी सहेलियों के साथ शादी एंजॉय कर रही है। इस बीच बेटे डीजे पर डांस कर रहा होता है। तभी डीजे वाले भैया 'इश्कजादे' फिल्म का गाना 'हुआ छोकरा जवां रे' बजा देते हैं। फिर क्या था लोग मां को उसके बेटे के साथ डांस करने के लिए फोर्स करने लगते हैं। इसके बाद बेटा भी अपनी मां को डीजे फ्लोर पर लेकर आ जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में इसके बाद जो दिखता है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए। आप देख सकते हैं कि बेटा और मां डीजे पर अपने डांस से उत्पात मचा देते हैं। मां-बेटा ऐसा डांस करते हैं, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। मां-बेटे की जुगलबंदी देखने लायक है। आप देख सकते हैं कि बेटे से ज्यादा मां अपने जोशीले डांस से वहां मौजूद लोगों को हैरान कर देती है। वीडियो को miss_rangrezz_writer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
