आपने देखा होगा कि प्याज काटते समय न सिर्फ आंखों से आंसू निकलता है, बल्कि जोर की जलन भी होती है। कई बार यह जलन इतना ज्यादा होता है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।
आज हम आपको बताते हैं कि प्याज काटते समय आंखों में तेज जलन क्यों होता है और क्यों आंसू आते हैं। हम इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी बताएंगे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
बता दें कि प्याज में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नाम का एक अनोखा केमिकल होता है। इसी केमिकल की वजह से प्याज काटते समय लोगों की आंखों में तेजी से पानी बहने लगता है।
बता दें कि प्याज में मौजूद कैमिकल हमारी आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है। इस कारण आंखों में तेज जलन होती है और आंसू आना शुरू हो जाता है।
इस विषय पर जापान में एक रिसर्च हो चुका है। रिसर्च के अनुसार, लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम की वजह से आंखों में आंसू आता है। प्याज काटते समय उसमें मौजूद लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम हवा में मिल जाता है। फिर यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदलता है और आंखों में लगने लगता है।