वायरल न्यूज़

Video: स्टेज पर दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाने आया था दोस्त, देखिए फिर दूल्हे ने चखाया कैसा मजा

Viral Video: आप देख सकते हैं कि जैसे ही दोस्त दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाने जाता है। वैसे ही दूल्हा उसकी हरकत देख लेता है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उे देखकर आपको मजा आ जाएगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आया था दुल्हन का मेल फ्रेंड
  • दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था फ्रेंड
  • दूल्हे ने स्टेज पर ही चखा दिया मजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों से जुड़े तमाम वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी छूट जाती है। आपने अक्सर सुना होगा कि लड़की के मेल फ्रेंड से लड़की के पति को प्रॉब्लम होती है। इसके साथ ही लड़की के दोस्त से लड़की के पति को जलन भी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक दुल्हन के मेल फ्रेंड से दूल्हे को जलता देख सकते हैं।

वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन की शादी हो रही है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है और फोटो सेशन चल रहा है। इसी बीच स्टेज पर दुल्हन का मेल फ्रेंड आता है। आप देख सकते हैं कि वह दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाहता है। जैसे ही वह दुल्हन के साथ चिपककर फोटो खिंचवाने पहुंचता है, वैसे ही दूल्हा उसकी हरकत देख लेता है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा सरेआम दुल्हन के दोस्त की बेइज्जती कर देता है। जैसे ही दुल्हन का दोस्त उसके पास आकर खड़ा होता है, दूल्हा हरकत में आता है और अपनी दुल्हन की बांह पकड़कर उसे दूसरी साइड कर देता है। इससे दुल्हन के दोस्त का उससे चिपककर फोटो खिंचाने का ख्वाब अधूरा रह जाता है। इससे दुल्हन के दोस्त का मुंह बन जाता है और वह बिना फोटो खिंचवाए वहां से निकल जाता है। यह देखकर दुल्हन भी अपनी हंसी नहींं रोक पाती। वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingwearguides नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article