वायरल न्यूज़

अजब: शादी के बाद दूल्हे को कुएं में फेंकने की रस्म, कहां निभाई जाती है यह अजीबोगरीब परंपरा

Ajab Gajab News: भारत में एक ऐसी जगह है जहां शादी के बाद दूल्हे को कुएं में फेंकने की परंपरा निभाई जाती है। यह परंपरा भारत के ही एक राज्य के गांव में निभाई जाती है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी की सबसे अनोखी परंपरा
  • दूल्हे को फेंक देते हैं कुंए में
  • गोवा में निभाई जाती है रस्म

Ajab Gajab News: दुनियाभर में शादी के दौरान तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। वहीं कई रस्में लोगों का दिल जीत लेती हैं। आज हम आपको शादी की एक ऐसी रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको यकीन ही नहीं होगा कि शादी में ऐसी रस्म भी निभाई जाती होगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह अजीबोगरीब रस्म भारत में ही एक जगह निभाई जाती है।

गोवा के गांव में निभाई जाती है परंपरा

दरअसल, भारत में एक ऐसी जगह है जहां शादी के बाद दूल्हे को कुएं में फेंकने की परंपरा निभाई जाती है। यह परंपरा भारत के ही एक राज्य के गांव में निभाई जाती है। शादी की यह विचित्र परंपरा उत्तरी गोवा में एक गांव के निवासियों द्वारा अपनाई जाती है। इस गांव में जब शादी हो जाती है तो दूल्हे को किसी झील अथवा कुएं में ले जाकर फेंक दिया जाता है। इसे "साओ जोआओ" परंपरा कहते हैं।

दूल्हे की सेहत होती है अच्छी!

कहा जाता है कि इससे दूल्हे की सेहत अच्छी होती है। इसके साथ ही यह परंपरा दूल्हे के बारे में थोड़ा बेहतर जानने का अवसर भी होता है। आपको बता दें कि भले ही आपको यह अजीब परंपरा लग रही हो, लेकिन दुनियाभर में इससे भी ज्यादा अजीब परंपराएं निभाई जाती हैं। यहां तक कि कहीं-कहीं शादी में दूल्हे को पीटने की भी परंपरा है। वहीं कई जगहों पर दूल्हे को उसके ससुराल वाले गालियां सुनाते हगैं। कई जगह दूल्हे को जूतों से मारा जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article