वायरल न्यूज़

Video: समुद्र की लहरों के साथ खिलवाड़ कर रही थी लड़की, देखते ही देखते गंवा बैठी अपनी जान

Viral Video: देखते ही देखते समुद्र की जोरदार लहर उधर आने लगती है। इसके बाद जहां बाकी लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग लेते हैं। वहीं एक लड़की को न जाने क्या सूझती है, वह वहीं पर खड़ी होकर डांस करने लगती है।

Image

मजाक-मजाक में गई लड़की की जान (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जिसमें लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आप देख पाएंगे कि देखते ही देखते एक लड़की अपनी जान गंवा देती है। हैरान करने वाली बात यह होती है कि लड़की अपनी खुद की गलती की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठती है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो किसी ऐसे शहर का है, जो समुद्र के किनारे बसा है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग समुद्र के किनारे ऐसी जगह पर पहुंचे हुए हैं, जहां पानी सूखा हुआ है। हालांकि, देखते ही देखते समुद्र की जोरदार लहर उधर आने लगती है। इसके बाद जहां बाकी लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग लेते हैं। वहीं एक लड़की को न जाने क्या सूझती है, वह वहीं पर खड़ी होकर डांस करने लगती है। लड़की समुद्र की लहरों के कमजोर समझ रही थी। इसका भुगतान उसे अपनी जान देकर करना पड़ा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जोर की लहर आती है और लड़की को अपनी चपेट में ले लेती है। वह कुछ सोचती इससे पहले समुद्र की तूफानी लहर में वह बहती चली जाती है। दूसरी तरफ वहां मौजूद बाकी लोग बस दर्शक बने लड़की को बहते देखते रह जाते हैं। वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो को harpreet_kaur487 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article