वायरल न्यूज़

Video: जन्म लेने के बाद साल दर साल ऐसे नजर आए विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल हुई 35 साल की 35 तस्वीरें

Virat Kohli Viral Video: इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जन्म लेने के बाद विराट कोहली साल दर साल कैसे बदलते चले गए। आप देख पाएंगे कि जब इंडिया ने 2011 में वर्ल्डकप जीता था तो विराट कोहली कैसे दिखते थे।

Image

साल दर साल कैसे बदलते गए कोहली (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली की तस्वीर वायरल
  • 35 साल की 35 तस्वीरें हुई वायरल
  • कैसे बदलते गए विराट कोहली

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के डॉन ब्रेडमैन हैं। वर्तमान समय में उनसे बड़ा न कोई बल्लेबाज है और न कोई क्रिकेटर। भारत में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा दीवानगी विराट कोहली की ही देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जन्म लेने के बाद विराट कोहली साल दर साल कैसे बदलते चले गए हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में आपको विराट कोहली की जन्म के पहले साल की तस्वीर तो देखने को मिलेगी ही। इसके साथ ही आपको उनके 34वें साल की भी तस्वीर भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा आपको विराट कोहली के हर साल की तस्वीर देखने को मिलेगी। कैसे वे बड़े हुए, कैसे उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा, कैसे उन्होंने अंडर 19 में इंडिया को वर्ल्डकप जितवाया और कैसे वह टीम इंडिया में आए। आप देख पाएंगे कि जब इंडिया ने 2011 में वर्ल्डकप जीता था तो विराट कोहली कैसे दिखते थे। देखें वीडियो-

इसके अलावा आप देख पाएंगे कि जब 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो कोहली कैसे नजर आते थे। साल 2016 में जब विराट कोहली ने आईपीएल के एक सीजन में 973 रन बनाया था, तब वह कैसे नजर आते थे। इसके बाद जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी की थी तब वह कैसे नजर आते थे। आपको कोहली की साल दर साल तस्वीर देखने को मिलेगी। इन तस्वीरों को देखकर क्रिकेट फैन और कोहली फैन अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो को k_preetham_21_11__kpc__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article